झारखंड सरकार द्वारा राज्य के महिलाओं के लिए झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से झारखंड राज्य की वैसी सभी महिलाएं जिनकी उम्र 21 वर्ष हो चुकी है तथा 50 वर्ष से कम है, वे मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि Jharkhand Mukhya Mantri Maiya Samman Yojana क्या है, इस योजना के लाभ, इसकी विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि।

| Scheme Name | Jharkhand Mukhymantri Maiya Samman Yojana |
| Organization | Department of Women, Child Development & Social Security, Govt. Of Jharkhand. |
| Application Process | Online / Offline |
| Application Fee | ₹0/- |
| Yojana Date | 01 August 2024 |
| Official Website | mmmsy.jharkhand.gov.in |
आवंटित राशि का विवरण
| जिला | कुल राशि (करोड़) |
|---|---|
| रांची | 419.93 |
| खूंटी | 185.12 |
| गुमला | 159.01 |
| सिमडेगा | 156.88 |
| लोहरदगा | 91.93 |
| लातेहार | 151.54 |
| जमशेदपुर | 287.48 |
| चाईबासा | 190.34 |
| सरायकेला | 147.38 |
| दुमका | 205.43 |
| जामताड़ा | 147.79 |
| साहिबगंज | 183.25 |
| पाकुड़ | 164.46 |
| गोड्डा | 193.51 |
| गढ़वा | 252.97 |
| देवघर | 263.18 |
| हजारीबाग | 273.07 |
| गिरिडीह | 423.61 |
| कोडरमा | 121.70 |
| चतरा | 189.77 |
| पलामू | 349.20 |
| धनबाद | 353.76 |
| बोकारो | 339.19 |
| रामगढ़ | 132.30 |
| कुल राशि | 5225.00 |
झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2024
झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य की सभी पात्र महिलाएं, जो Jharkhand Mukhymantri Maiya Samman Yojana के योग्यता मानदंडों को पूरा करती हैं, 01 अगस्त 2024 से अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभ।
- इस योजना का लाभ झारखण्ड राज्य कि स्थानीय निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- इस योजना का लाभ 21 से 50 वर्ष के बिच सभी वर्ग कि महिलाओं को मिलेगा।
- इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये आर्थिक सहायता दी जायेगी।
- इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हैं।
झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता।
- आवेदिका झारखण्ड की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 21 से 50 वर्ष के बिच में होनी चाहिए।
- गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिलाएं पात्र होगी।
- आवेदिका के परिवार कि वार्षिक आय एक लाख रुपए से अधिक नहीं चाहिए।
- अगर महिला किसी भी प्रकार के पेंशन योजना का लाभ उठा रही है तो वह इस योजना का लाभ के लिए पात्र नहीं है।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है या टैक्स का भुगतान करता है तो उस परिवार की महिला योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं है।
- आवेदिका के पास आवेदन से जुड़े सभी दस्तावेज तैयार होने चाहिए।
- आवेदिका का आधार बैंक खाता से जुड़ा रहना चाहिए।
- पूरे झारखंड में कैंप लगाकर लाभुकों से आवेदन लिया जाएगा।
- महिलाएं अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत में जाकर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
- Online Apply करने के लिए अपने नजदीकी (CSC Center) प्रज्ञा केंद्र से संपर्क करें।
Required Documents / आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मतदाता प्रमाण पत्र (Voter Card)
- राशन कार्ड
- बैंक खाता / पासबुक
- निवास का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागु हो)
- जाती प्रमाण पत्र (यदि लागु हो)
- आयु प्रमाण पात्र
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- आवेदन पत्र
How To Fill Online / ऑफ़लाइन आवेदन कैसे करें?
नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana ऑफलाइन योजना में आवेदन कर सकती हैं।
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ग्राम पंचायत कार्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र पर लगे शिविर कैंप पर जाना होगा।
- शिविर कैंप पर मौजूद कर्मचारी से आपको मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना होगा
- आवेदन फार्म के साथ मांगेगा सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा
- आवेदन फॉर्म तैयार करने के बाद उसे वापस कर्मचारी के पास जमा कर दें।
- कर्मचारी के द्वारा आपको आवेदन रसीद दे दी जाएगी जिसे आपको सुरक्षित रख लेना है।
मुख्यमंत्री मईया सम्मान के लिए आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://mmmsy.jharkhand.gov.in/
- होम पेज पर Jharkhand Mukhyamantri Mahila Samman Yojana लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन के लिए एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको पूछी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म अच्छे से जाँच कर लेने के बाद सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म को प्रिंटआउट करें।
Important Link Are Here.
| To Status Check | Click Here |
| Online Apply Link (CSC) | Click Here |
| Application Form PDF | Click Here |
| Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Jharkhand All Updates | Click Here |
“Final Two Words”
“हेलो दोस्तों, Md Mokarram यहाँ! झारखंड के स्टूडेंट्स की मदद के लिए हमने यह खास साइट तैयार की है। चाहे Latest Jobs हो या Scholarship, सब कुछ मिलेगा सुपरफास्ट—सिर्फ 30 मिनट में! अगर आपको यह हेल्पफुल लगे, तो अपने दोस्तों की भी मदद करें और इसे शेयर करें।”
Leave a Comment